हरलाखी: सोंठगांव में दो घरों में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की समान जलकर हुई राख
सोठगांव में शनिवार की शाम अचानक दो घरों में आग लगने से हजारों रु की क्षति हो गई। पीड़ित संतोष महतो और उसके भाई मनोज महतो के घर मे आग लगने से घर मे रखे अनाज, कपड़ा, बक्सा, गैस चूल्हा, फर्नीचर, एस्बेस्टस, जलावन एवं शादी का सामान भी जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका। ग्रामीण मुकेश पांडेय, वीरेंद्र महतो सहित अन्य घटना पर दुख प्रकट की है।