जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को शराब सेवन मामले में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछ-ताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में सोमवार की दोपहर भेज दिया। भगवानपुर थाने की पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार प्रमाण पुर, संजय सिंह खीरी के बताए जाते हैं।