झांसी: GRP झांसी ने 53 लाख के 355 खोए हुए मोबाइल बरामद किए, मालिकों को लौटाई खुशी
Jhansi, Jhansi | Oct 9, 2025 झांसी रेलवे पुलिस जीआरपी मंडल ने रेल यात्रियों को बड़ी राहत दी है। ट्रेनों और स्टेशनों से खोए हुए 355 मोबाइल फोन बरामद कर जीआरपी झांसी ने एक मिसाल कायम की है। इन बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 53 लाख है, जिसमें वनप्लस, सैमसंग, रेडमी, ओप्पो जैसे कई ब्रांड शामिल हैं।