कोंच: कोंच को मिले नए बीडीओ और सीओ, विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद
ऋतु सोनी बनीं अंचल अधिकारी, चंदन कुमार बीडीओ
Konch, Gaya | Jul 1, 2026 कोंच प्रखंड में प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचल अधिकारी (सीओ) की तैनाती की गई है। बुधवार को इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आई। मधुबनी जिले के लखनौर अंचल से स्थानांतरित होकर आईं ऋतु सोनी को कोंच का नया अंचल अधिकारी बनाया गया है। वहीं बांका सदर प्रखंड के बीडीओ रहे चंदन कुमार अब कोंच प्रखंड के नए बीडीओ होंगे।