लखाखेरा ग्राम में स्थित रविदास मंदिर में सैकड़ो ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती।
बड़वारा तहसील क्षेत्र के लखाखेरा ग्राम में स्थित रविदास मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। पूजा अर्चना कर फूल माला अर्पित किया गया। साथ ही अंबेडकर जी के संघर्षों का जिक्र करते हुए उनकी विचारधाराओं पर चलने की अपील की गई।