बेगूसराय: बेगूसराय में आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई
बेगूसराय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती आज पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। सुबह कचहरी रोड स्थित अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।