सिसई: सिसई थाना क्षेत्र में निकाला गया मोहर्रम का जुलूस, मुस्लिम धर्मावलंबियों को हिन्दू जागरण व सरना सनातन ने दिया अंगवस्त्र
Sisai, Gumla | Jul 7, 2025 सिसई थाना क्षेत्र में बहुत ही उत्साह के साथ मोहर्रम का जुलूस निकाला गया।पांच गांव सिसई, बुड़का, करकरी, बघनी , व छारदा के मुस्लिम धर्मावलंबियों ने तजिया के साथ जुलूस निकाला। सोमवार शाम 5:30 के आसपास तजिया लेकर झूमते नाचते जुलूस सिसई बस्ती, बाजार टांड़ से थाना परिसर पहुंची।उनका स्वागत संजय वर्मा,मुकेश श्रीवास्तव डेविड रोहित शर्मा,पंकज साहू,उदय कुशवाहा ने किया।