हनुमानगढ़: टाउन में एक व्यक्ति से 1 किलो 156 ग्राम हेरोइन और 1 किलो 214 ग्राम अफीम की बरामदगी का मामला, आरोपी पुलिस रिमांड पर
हनुमानगढ़ टाउन में एक व्यक्ति से 1 किलो 156 ग्राम हेरोइन चिटा नशा व 1 किलो 214 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने कोर्ट से डिमांड मंजूर करवाया है। इससे पहले आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की है।