सीतापुर: पिसावां इलाके में नाली को लेकर विवाद में दबंगों की पिटाई से 5 लोग हुए घायल, पीड़ित परिवार ने की एसपी से मुलाकात
जनपद के पिसावां इलाके में नाली को लेकर हुए विवाद में दबंगों की पिटाई से पांच लोग जख्मी हो गए थे मामले की शिकायत पीड़ित परिवार के द्वारा पुलिस से किए जाने के बाद स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके चलते पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर न्याय की गुहार लगाई है।