झांसी: झांसी के बड़ा बाजार में महिला ने बर्तन की दुकान से चुराया कुकर, दुकान के नौकर ने रंगे हाथ पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Apr 10, 2026 झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ाबाजार से चोरी का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जहां बर्तन खरीदने के बहाने एक महिला थैला लेकर दुकान पर पहुंची और रैक में रखा कुकर उठाकर अपने थैले में रखा और चोरी कर ले जाने लगी। इधर दुकान का नौकर सीसीटीवी पर नजर बनाए हुए था, जैसे ही महिला दुकान के बाहर निकली तभी दुकान नौकर ने महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया।