शिकोहाबाद: नगर में अब बेखौफ चल सकेंगे राहगीर, 'ऑपरेशन गौवंश' के तहत अब तक 56 पशु गौशाला भेजे, जनता ने जताया आभार
नगर की सड़कों पर दौड़ रहे आवारा गौवंश के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने आर-पार की जंग छेड़ दी है। चेयरमैन प्रतिनिधि गुरुदत्त सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष रेस्क्यू अभियान के तहत शुक्रवार को कड़ी मशक्कत के बाद 6 और 'खूंखार' गौवंश को काबू कर गौशाला भेजा गया। हैबतपुर रोड और बनखंडेश्वर मार्ग में चले इस रेस्क्यू के साथ ही अब तक कुल 56 पशुओं को पकड़ा जा चुका है।