भरतपुर: क्रेशर मालिक ने ग्रामीण पर चलाई गोली, खेत में पक्का रास्ता बनाना चाहता था
भरतपुर के भुसावर थाना इलाके में खेत पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे क्रेशर मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण पर फायरिंग कर दी। गोली ग्रामीण के पास से गुजरी, गनीमत रहा कि वो बच गया। आरोप है कि क्रेशर मालिक ने पक्का रास्ता बनवाने के लिए ग्रामीण के खेत पर निर्माण सामाग्री डाली थी, इसका ग्रामीण ने विरोध किया तो उस पर फायरिंग की गई।