सदर: प्रयागराज: रेलवे की 'संडे ऑन साइकिल' रैली, DRM ने कहा- रोज आधा घंटा करें व्यायाम
Sadar, Allahabad | Jun 7, 2026
फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को प्रयागराज मंडल में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में मंडल कार्यालय से केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे तक साइकिल रैली निकाली गई।डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की सबसे मूल्यवान संपत्ति है और नियमित व्यायाम स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए जरूरी है।