चकरनगर: जोनानी गांव में एक युवक के तीन अलग-अलग बैंक खातों से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर निकाले ₹1,43,000
चकरनगर: थाना क्षेत्र के ग्राम जोनानी निवासी पवन कुमार पुत्र भूरे लाल के साथ एक ऐसी साइबर फ्रोडिंग हुई कि उनके विभिन्न बैंकों के तीनों खातों से एक लाख 43 हजार पारहो गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत देते हुए बताया कि एक माह पूर्व उसकी अकस्मात सिम बंद हो गयी फिर उसने जिओ केयर से बात की और सिम चालू हो गई।इसी दौरान पीड़ित के साथ फ्रोडिंग हो गयी।