शामली: केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने शामली जिले में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर रेस्ट एण्ड सर्विस एरिया का किया निरीक्षण
Shamli, Shamli | Apr 14, 2026 मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सहारनपुर में दिल्ली—देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुभारंभ समारोह से पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी हाईवे के माध्यम से शामली जिले में पहुंचे। यहां पर एनएचएआई के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली—देहरादून मार्ग पर पहले रेस्ट एण्ड सर्विस एरिया का निरीक्षण किया।