छतरपुर: बिना चालान बोल्डर ढो रहे दो हाइवा जब्त, बीडीओ-सह-सीओ की बड़ी कार्रवाई
अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छतरपुर के बीडीओ-सह-अंचलाधिकारी आशीष कुमार साहू ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध चालान के बोल्डर परिवहन कर रहे दो हाइवा वाहनों को जब्त कर थाना के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बुधवार को जानकारी देते हुए बीडीओ-सह-सीओ आशीष कुमार साहू ने बत