मेरठ: इंचौली क्षेत्र में भैंसा-बुग्गी की टक्कर से युवक की मौत,रिश्तेदारी से वापस लौट रहा था युवक
Meerut, Meerut | Nov 8, 2024 इंचौली क्षेत्र में रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे बाइक सवार युवक को भैंसा-बुग्गी ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मवाना के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना शुक्रवार करीब 10 बजे की है।मुज्जफरनगर का सोनू मेरठ रिश्तेदारी में आया हुआ था।