चरखारी: चरखारी में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी तेज, अधिशाषी अधिकारी ने नगर पालिका कर्मचारियों को दिए कड़े निर्देश
चरखारी नगर पालिका परिषद के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी फील्ड सर्वेक्षण को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता अधिशाषीधिकारी अमरजीत ने की। इस दौरान, सफाई व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मचारियों जिसमें सफाई निरीक्षक, सफाई नायक और डोर-टू-डोर वाहन चालक शामिल थे।