सोनीपत: सोनीपत में मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी, जिला पार्षद ने सख्त कार्रवाई की मांग की
सोनीपत के गड़ी ब्राह्मण गेट के सामने मोबाइल की दुकान पर चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने मामले का निरीक्षण कर सिटी थाना इंचार्ज से चोरों की गिरफ्तारी और असरदार गश्त की मांग की है।