सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने अवैध शराब तस्कर नसीम को किया गिरफ्तार, 22 पॉव्वे शराब व चाकू बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी व हथियारों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त नसीम मंडी समिति के पास गस्त के दौरान पकड़ा गया। उसके कब्जे से 22 पॉव्वे देशी शराब 'महबूबा यू.पी. मार्का' और एक अवैध चाकू बरामद हुआ।