बुलंदशहर: पंचायत चुनाव में मतदाता सूची जारी होने की तारीख बढ़ी, अंतिम प्रकाशन अब 22 अप्रैल को होगा
बुलंदशहर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, अब यह सूची 22 अप्रैल को जारी की जाएगी। इससे पहले, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 28 मार्च और फिर 15 अप्रैल किया गया था। कागजी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण इसे एक