चेवाड़ा प्रखंड के करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत कपासी गांव में इन दिनों खेतों में रखे धान की लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कटनी के बाद खेत में ही रखे गए धान के ढेर चोरों के लिए आसान निशाना बनते जा रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार कि शाम 5 बजे कपासी गांव निवासी किसान दयानंद सिंह, निवास सिंह,