सांवेर: बाणगंगा क्षेत्र में कैंटीन संचालक हत्याकांड रेलवे स्टेशन की पार्किंग ठेके के विवाद में की हत्या नाबालिग व उसका साथी पकड़ा
Sawer, Indore | Jun 22, 2026 सोमवार 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि 19 जून की रात्रि को विशाल उर्फ नानू पिता मुकेश वर्मा निवासी भागीरथपुरा पर दो लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया था जिसमें विशाल ने अस्पताल में दम तोड दिया था। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खगाले तो दो आरोपी विशाल पर चाकू से हमला करते नजर आए।