खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र में पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बाइक सवार दो युवक बह गए। इनमें से एक युवक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया, जबकि दूसरा अभी भी लापता है। घटना देर रात की बताई जा रही है। लापता युवक की तलाश में ऊन पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम लगातार सर्चिग अभियान चला रही हैं ।