रानीगंज: विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह, विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
रानीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मां दुर्गा को विदाई देने के लिए महिलाओं, युवतियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।