देवरी: किड्स कान्वेंट प्ले स्कूल, चतरो में समर कैंप का भव्य आयोजन किया गया
Deori, Giridih | May 23, 2026 किड्स कान्वेंट प्ले स्कूल, चतरो के परिसर में शनिवार को समर कैंप का भव्य आयोजन 12 बजे तक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्विमिंग पूल एग्जिबिशन, वाटर गेम, गुब्बारा गेम सहित कई प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।