डलमऊ: गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों ने सजाई मनमोहक झांकियां
डलमऊ मुराई बाग स्थित न्यू आदर्श बाल विद्या मंदिर विद्यालय में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक किशोरी लाल बाबू व प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव सहित शिक्षकों ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बच्चों ने गांधीजी, शास्त्रीजी और भगत सिंह के रूप धारण कर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं।