बाह: बाह में सिपाही ने कुत्तों से घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाया, वन विभाग को सौंपा
रविवार देर रात थाना बाह क्षेत्र के दिवाकर तिराहे पर चीता मोबाइल ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल सचिन यादव ने कुत्तों के हमले में घायल हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाई।सोमवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी में बताया कि रात्रि गश्त के दौरान उन्होंने तत्काल मोर को कुत्तों के चंगुल से सुरक्षित निकाला। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा शिवम को घायल मोर को सकुशल सुपुर्द कर दिया