हज़ारीबाग: गिद्दी पुलिस की बड़ी सफलता: लापता नाबालिग बेटी को 24 घंटे के भीतर सकुशल परिवार से मिलाया
गिद्दी थाना क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। दीपक कुमार भुइयाँ की पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने पर सन्हा संख्या 07/26 दर्ज की गई थी। खोजबीन के बाद पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया। इस मानवीय और संवेदनशील कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।