बेनीपुर: बहेड़ा थाना क्षेत्र में विजय ईंट भट्ठा के पास मुंशी से ₹5 लाख की लूट, पुलिस जांच जारी
बहेड़ा एसएचओ चंद्रकांत गौरी, एसडीपीओ आशुतोष कुमार सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की। एसपी (ग्रामीण) आलोक कुमार शुक्रवार रात करीब 8 बजे पहुंच कर मामले की तहकीकात की। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस की व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न भी उठ रहा है।