बेनीपुर: बेनीपुर में वार्ड 7 के लोगों ने पेयजल की व्यवस्था के लिए मुख्य पार्षद का किया घेराव
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 7 निवासी दर्जनों लोगों ने जल संकट से परेशान होकर बेनीपुर स्थित नगर परिषद कार्यालय पहुंचा तथा मुख्य पार्षद का घराव कर जल संकट से निदान करने की मांग की। इस दौरान मुख्य पार्षद मो अकबाल लोगों को जलसंकट से निजाद दिलाने का आश्वासन दिया।