बेनीपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने गरीब, असहाय बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए 'साथी' अभियान शुरू किया
अभियान के तहत प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने करहरी मुहल्ला में बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। नालसा द्वारा संविधान के अनुरूप समान न्याय को बढ़ावा देने के लिए देशव्यापी अभियान साथी को लांच किया गया है। 26 जून तक आधार कार्ड रहित अनाथ और असहाय बच्चों का सर्वेक्षण एवं पहचान किया जाएगा एवं 5 अगस्त तक शिविर का आयोजन कर आधार कार्ड के लिए पंजीकरण किया जाएगा