महोली: टिकरा में चप्पल को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने 14 वर्षीय किशोर को बेरहमी से पीटा, गंभीर अवस्था में उपचार जारी
Maholi, Sitapur | Jun 14, 2026 जनपद के मालिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में चप्पल को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने 14 वर्ष के किशोर को जमकर पीट दिया दबंग की पिटाई से किशोर गंभीर रूप से जख्मी हुआ था घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।