जहानाबाद के टेहटा थाने की पुलिस ने कलानौर मांझी टोला में छापेमारी कर 25 लीटर महुआ शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार विनय मांझी के घर से 15 लीटर एवं सुदामा मांझी के घर से 10 लीटर महुआ शराब मिली है। छापेमारी की भनक लगते ही दोनों आरोपी फरार हो गए। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।