आगरा के जलेसर रोड पर आगरा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बिना नक्शा पास कराए करीब 6 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी पर प्राधिकरण का पीला पंजा चला। ध्वस्तीकरण में सड़क, बाउंड्री व अन्य निर्माण तोड़े गए। उपाध्यक्ष अरुण मौली की सख्ती का असर लगातार नजर आ रहा है।