बखरी: बखरी में खेल मंत्री ने दो दिवसीय गणेश मेला का किया शुभारंभ, कहां गणेश पूजा संस्कार और संस्कृति को बढ़ाता है।
बखरी बाजार में दुर्गा मंदिर के समीप गरीब नाथ मंदिर समिति के द्वारा दो दिवसीय गणेश पूजा का आयोजन किया गया। इसका विधिवत शुभारंभ बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया । उन्होंने कहा कि सभी भगवान से पहले हम लोग भगवान गणेश की पूजा करते हैं जिससे संस्कार और संस्कृति में वृद्धि होती है।