बखरी: बखरी प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की हुई बैठक। गायब अधिकारियों का वेतन काटने का लिया गया निर्णय
बखरी प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान गायब अधिकारियों का वेतन काटने एवं बंद करने का प्रस्ताव पारित किया गया एवं इस मामले को लेकर वरीय अधिकारियों को भी पत्र प्रेषित किया गया है। वहीं मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर हुए धांधली की जांच करने की मांग उप प्रमुख ने किया है।