बखरी: उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहमदपुर में बखरी एसडीओ ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का फीता काटकर की उद्घाटन
बखरी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहमदपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बखरी एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने पिता काटकर एवं एल्बेंडाजोल का टैबलेट खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने का आग्रह किया है। वहीं दवा खिलाने में कोताही बरतने वाले कर्मियों को भी कड़ी चेतावनी दी है।