बखरी: सिविल कोर्ट के भवन निर्माण को लेकर जिला जज पहुंचे बखरी, चयनित स्थल शकरपुरा का लिया जायजा
जिला जज बेगूसराय कुमोद रंजन सिंह मंगलवार को बखरी पहुंचे इसके बाद उन्होंने बखरी अनुमंडल के व्यवहार न्यायालय के भवन निर्माण को लेकर चयनित स्थल शकरपुरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि जल्द ही बखरी व्यवहार न्यायालय को अपना भवन उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस मौके पर बखरी एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ, बखरी डीएसपी कुंदन कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।