कटनी नगर: बहोरीबंद: सोमाखेड़ा और पहाड़ीखेड़ा में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ महिलाएं लामबंद, एसपी कार्यालय में शिकायत
बहोरीबंद तहसील के सोमाकला और पहाड़ीखेड़ा में शराब का अवैध कारोबार चरम पर है। शराबबंदी की मांग को लेकर आज बुधवार दोपहर 2 बजे 1 दर्जन से अधिक महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंची थी और पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा को शराबबंदी की मांग को लेकर उनके द्वारा शिकायत पत्र सोपा गया है। शराब के अवैध कारोबार के कारण युवा और नाबालिग बच्चे बर्बाद हो रहे है।