नानपारा: नवाबगंज के जवाहरलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में प्रधानाध्यापक के निर्देशन में योग सत्र का आयोजन हुआ
जवाहरलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नवाबगंज में शुक्रवार को योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस योग सत्र के दौरान पद्मासन, हस्त उत्तानासन, हस्तपादासन, अश्व संचालनासन, अधोमुख श्वानासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, ताड़ासन और प्राणायाम जैसी विभिन्न यौगिक क्रियाएं कराई गईं।