नवादा: पुरानी दुश्मनी का खूनी अंजाम,शादी विवाद का बदला, एक साल बाद चाकू से किया गया जानलेवा हमला,पकड़िया गांव में
Nawada, Nawada | May 24, 2026 नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़िया गांव में पुरानी दुश्मनी ने एक बार फिर खूनी रूप लिया है। शादी समारोह में हुए छोटे से विवाद को लेकर एक साल बाद बदला लिया गया। उमाकांत कुमार के पुत्र छोटू कुमार पर रविवार को बाजार जाते समय 4-5 अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया।