नानपारा: रुपईडीहा नगर पंचायत में उच्चस्तरीय टीम पहुंची, अध्यक्ष-ईओ विवाद की की जांच
नगर पंचायत रुपईडीहा में अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य और अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद की जांच के लिए जिले के उच्च अधिकारियों की टीम शुक्रवार को औचक निरीक्षण पर पहुंची। इस टीम में अपर जिलाधिकारी बहराइच अमित कुमार, उप जिलाधिकारी नानपारा अमिता कुमारी, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।