पनागर: गौर चौकी क्षेत्र में शराब के लिए पैसे न देने पर बिजली कर्मचारी की पिटाई, मामला दर्ज
गौर चौकी क्षेत्र में एक युवक की दबंगई का मामला सामने आया है, जहाँ शराब के नशे की प्यास बुझाने के लिए उसने एक लाइनमेन के साथ मारपीट कर दी। दरअसल, ग्राम कुड़ारी उमरिया निवासी दिलीप श्रीपाल, जो बिजली विभाग में प्राइवेट लाइनमेन हैं, सोमवार दोपहर अपने साथी नकुल मेहरा के साथ सालीवाड़ा मछली डिपो के पास ट्रांसफार्मर का काम निपटाकर लौट रहे थे। इसी दौरान सालीवाड़ा निवासी