महागामा: महागामा के बसुवा चौक पर मॉर्निंग वॉक के दौरान आम लोड पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत।
Mahagama, Godda | Jun 13, 2026 महागामा के बसुवा चौक पर सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले व्यक्ति को आम लदे पिकअप ने ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया घायल को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने जांचों प्रांत मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क के बीचो-बीच रखकर मुख मार्ग को जाम कर दिया।