कैराना: कैराना के बसेड़ा गांव में मार्ग पर जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर समाधान की मांग की
Kairana, Shamli | Jun 14, 2026 कैराना के बसेड़ा गांव का वायरल हो रहा एक वीडियो रविवार शाम करीब पांच बजे सामने आया है। वीडियो में मार्ग पर जलभराव नजर आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण लोग हादसों के शिकार भी हो रहे हैं।