औरैया: ग्राम बरमुपुर में बारात में डीजे को लेकर बवाल, मारपीट व पथराव में युवक घायल, तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरमूपुर में एक शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बारात में शामिल लोगों के साथ मारपीट और पथराव की घटना हो गई। घटना 27 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। ग्राम बरमूपुर निवासी देवेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र भारत सिंह दोहरे के अनुसार उनकी बेटी शिवा