हथुआ: महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर मीरगंज में सप्तशक्ति संगम का भव्य आयोजन, 300 माताओं ने भाग लिया
महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर मीरगंज में सोमवार दोपहर 1 बजे के करीब सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती ज्योति देवी ने की। शुभारंभ विभाग संयोजिका श्रीमती आशा रंजन, अध्यक्ष श्रीमती ज्योति देवी एवं वरिष्ठ आचार्या श्रीमती सन्नी पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य वक्ता श्रीमती आशा रंजन ने कुटुंब प्रबोधन पर विचार रखे.