महेश धाषा में मंगलवार को बाहा पर्व की शुरुआत हो गई। धार्मिक स्थल जहर थान में पूजा अर्चना के बाद सुखवा फुल बांटे गए । पोड़ैयाहाट प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा के संयोजक रावल हेंब्रम ने बताया कि नायकी बाबा उदय बास्की ने परंपरागत आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार जाहर थान की पूजा अर्चना की और ग्रामीणों को सखुआ के फूल प्रसाद के तौर पर दिए।