बदायूं: कादरचौक रोड पर 3 किलोमीटर दूर सड़क किनारे अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Budaun, Budaun | Apr 25, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के कादरचौक गांव से तीन किलोमीटर दूरी पर अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की हत्या कर उसके शव को वहां लाकर फेंका गया है। महिला की उम्र लगभग 21 वर्ष के आसपास है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।